Connect with us

कुमाऊँ

आईटीआई कर्मियों का कार्यबहिष्कार पांचवें दिन भी जारी, लगाया अनदेखी का आरोप

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के बैनर तले आईटीआई कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। हल्द्वानी स्थित युवकों द्वारा आईटीआई परिसर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक दो घन्टे कार्यबहिष्कार किया गया।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रमोशन समेत चार सूत्रीय मांगें दोहराईं। कहा कि विभाग का कार्मिकों के सेवाहित के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण बना हुआ है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी उनियाल, प्रवक्ता पीसी जोशी, कोषाध्यक्ष पीके जोशी, प्रचार मंत्री मोहित कुमार, जिलाध्यक्ष नैनीताल निश्चल जोशी, गिरीश दुर्गापाल, पृथ्वीपाल सिंह, अंजू बिष्ट, बीना जोशी, जयश्री, पूनम आर्या, लता तिवारी, आराधना, दीपिका लोहनी, बसंत बल्लभ जोशी, सर्वजीत मटेला, पदम सिंह बिष्ट, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News