Connect with us

कुमाऊँ

बीएसएनएल व्यवस्था लड़खड़ाने से कामकाज ठप


बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था बीते एक सप्ताह से लड़खड़ाई है। इससे क्षेत्र के बैंक और पोस्ट आफिसों में सप्ताह भर से कार्य बाधित चल रहा है और इसका खामियाजा आम उपभोक्ता भुगत रहे हैं। कई महत्वपूर्ण कार्य अटके पड़े हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने अब अविलंब समस्या का हल नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की धमकी दे डाली है।


कपकोट तहसील में बीते 7 अप्रैल से पोस्ट आफिस का काम काज ठप है। यहां जब कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि नेटवर्किंग साइट बंद होने से काम—काज ठप चल रहा है। हर दिन कई किमी पैदल चलकर लोग अपने कार्य करवाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। बीएसएनएल कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। पोस्ट आफिस के कर्मचारी सुबह से अपनी ड्यूटी पर पहुंच तो जाते हैं, परंतु दिनभर कंप्यूटर पर खाली बैठ समय बीत रहा है। बीएसएनएल की कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही होता उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News