Connect with us

उत्तराखण्ड

गर्लफ्रेंड के नया बॉयफ्रेंड बनाने से नाराज युवक ने लगा ली फांसी

भीमताल । यहां गर्लफ्रेंड ने जब नया बॉयफ्रेंड बनाया तो युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह 4 बजे उसका शव बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। छात्र लोहाघाट का रहने वाला था। वह यहां पीजी में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार छात्र के फंटे पर लटकने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान मानस जोशी पुत्र प्रकाश जोशी, निवासी चांदमारी, लोहाघाट के रूप में हुई। मानस सिर्फ 23 साल का था। वो भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहा था। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस ने अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की थी, जिसमें मानस अपने बांए हाथ की नस काटता दिखा। हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद नहीं था, लेकिन मानस बाथरूम में लगे फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मानस जोशी मूल रूप से बाराकोट विकास खंड के ग्राम नदेड़ा का रहने वाला था। उसके पिता प्रकाश चंद्र जोशी जीआईसी बापरू में सहायक अध्यापक हैं, जबकि माता पुष्पा जोशी राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकड़ में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। मानस बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। मानस जोशी के आकस्मिक निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में बदला मौसम हुई बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News