Connect with us

कुमाऊँ

शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर। एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने वाले युवक को कौसानी पुलिस ने दबोच लिया है। उसे आज अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दरअसल 4 जून को कौसानी पुलिस थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गरूड़ तहसील के दुदिला गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्ण कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक रिश्ते बनाए और बाद में उससे विाह करने से मुकर गया। इस मामले में कौसानी पुलिस थाना प्रभारी निधि शर्मा, कांस्टेबल दीपक रावत और राजेंद्र ने कृष्ण कुमार के बारे में जानकारियां जुटा कर कल दुदिला से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News