Connect with us

कुमाऊँ

युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले युवक ने खाया जहर

अल्मोड़ा। युवती की चाकू गोदकर हत्या किये जाने की खबर के बाद अभी अभी सोमेश्वर से खबर आ रही है कि यहां हत्या करने वाले युवक ने भी जहर खा लिया है। सोमेश्वर तहसील चनोदा में आज एक युवती का शव अपने घर में लहूलुहान हालत में मिला था। जिसमें युवती के प्रेमी द्वारा चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने की बात सामने आ रही थी। वही इस मामले से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि हत्या करने वाले युवक ने जहर खा लिया है।

विदित हो कि सोमेश्वर तहसील चनोदा में आज 19 वर्षीय युवती अंजलि बोरा की हत्या करने वाले युवक ने जंगल में जाकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसमें युवक की पहचान दीपक सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी निवासी ग्राम बले, पोस्ट ढोनीगाड़, तहसील व थाना सोमेश्वर के तौर पर हुई है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी ले गई है। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News