Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

सड़क हादसे दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है इसी क्रम में एक खबर भीमताल से सामने आ रही है यहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है। आज 11 बजे स्कूटी सवार युवक भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान पहाड़ से गैस का सिलेंडर लेकर भीमताल के लिए लौट रहे ट्रक से अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई।इस कारण मोड़ पर स्कूटी सवार अनियंत्रत होकर ट्रक के पिछले टायर में आ गया और मौके में उसकी मौत हो गई। स्कूटी से मिले दस्तावेज के अनुसार मृतक की शिनाख्त भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनाम भारकर पोस्रटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।मृतक की शिनाख्त भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News