Connect with us

कुमाऊँ

संकट की घड़ी में नवयुवक रामलीला कमेटी खिला रही खाना

टनकपुर। नवयुवक रामलीला कमेटी ने 5 मई 2021 से जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए एक रसोई बनाई है।जहां प्रतिदिन लगातार गरीब तबके के लोगों और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन बन रहा है। यह रसोई टनकपुर के उत्सव गार्डन में बनाई गई है। गरीब तबके के सभी लोगों को जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर नवयुवक रामलीला कमेटी के द्वारा सुबह शाम का खाना बांटा जा रहा है। दिन का खाना सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच में बांटा जाता है,और रात्रि का खाना शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य बांट दिया जाता है। नवयुवक रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल ने हमें बताया कि हमारी टनकपुर नवयुवक रामलीला कमेटी मैं उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गर्ग,पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति संगठन मंत्री मयंक पंत, प्रचार मंत्री मोहित धामी, सदस्य हरीश शर्मा, उमाशंकर, संजय पांडेय, दामोदर गुप्ता और राजीव सक्सेना आदि सभी लोग इस पुण्य और नेक कार्य में दिल और जान से लगे हुए हैं,और गरीब तबके की हर संभव मदद कर रहे हैं। जितने भी लोग इस समय कोविड-19 कोरोना महामारी मैं भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। उन लोगों के लिए टनकपुर नवयुवक रामलीला कमेटी संजीवनी साबित हुई है।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News