Connect with us

उत्तराखण्ड

ये पूर्व आईएएस ऑफिसर होंगे कालाढूंगी से आप पार्टी के उम्मीदवार

पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड नैनीताल की 60 कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का विधायक प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने भंडारी को पार्टी का पटका एवं टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

बताते चलें कि भंडारी गोवा, दिल्ली सरकार सहित केंद्र सरकार में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। पार्टी की सदस्यता के दौरान भंडारी ने कहा कि विधायक का चुनाव जीतने के पश्चात अपने तजुर्बे से क्षेत्र का चहुमुंखी विकास करते हुए उत्तराखण्ड में विकास की गंगा बहाने में अपना योगदान देंगे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News