Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्रामप्रधानों को दी ये बड़ी सौगात

राज्य में धामी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्रामप्रधानों को बड़ी सौगात दी है। रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां से बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को उत्तराखंड सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को फिर से राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। सरकारने फैसला पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में लिया है।

सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में यह भी ऐलान किया है कि ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।कोरोना काल में ग्राम प्रधानों के बेहतर कामों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 8 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News