Connect with us

कुमाऊँ

इस महीने होगी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली, हो जाये तैयार

देश की सेवा करने की तैयारी कर रही हो के लिए बड़ी खबर करने आ रही है बता दे कि अग्निपथ योजना के माध्यम से एक बार फिर उत्तराखंड और यूपी में अगस्त माह में सेना भर्ती शुरू होने वाली है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदक की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। पहली भर्ती में देशभर से 40 हजार युवाओं को बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

जानिए इस योजना के बारे में-
इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। आर्मी में सैनिक (जवान), नेवी में नाविक और एयरफोर्स में एयरमैन की जो भर्ती है, वो भर्तियां अब इस योजना के तहत होंगी। जो सैनिक भर्ती होंगे, उन्हें अग्निवीर नाम दिया जाएगा। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तय की जाएगी जिसमें ‘अग्निवीर‘ स्थायी होने के लिए आवेदन देंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News