Connect with us

कुमाऊँ

बार-बार, शादी के लिये दबाव बना रही थी दो बच्चों की माँ इसलिए कर दी हत्या

लालकुआं। बीते दिवस स्थानीय एक होटल में दो बच्चों की माँ की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले का पुलिस ने आज खुलाशा कर लिया है। जबकि महिला के आरोपी मित्र को पुलिस ने कल ही शाम गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ा गया हत्यारोपी 65 वर्षीय पान सिंह अधिकारी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ मेंं बताया कि मृतक महिला बार -बार उससे शादी के लिये दबाव बना रही थी। आरोपी ने पुलिस को बताया लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी महिला हेमा के साथ वह पिछले दो दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। इस दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ तो उसे गुस्सा आ गया और उसने महिला के पेट में लात मार दी। इसके बाद गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक हेमा से उसकी काफी दिनों से दोस्ती थी और वह उससे शादी का दबाव बना रही थी। उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है जबकि उसके बच्चे भी हैं , जिनकी शादियां हो चुकी है। समाज में बदनामी के चलते उससे शादी नहीं कर रहा था जिसके लिए हेमा उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रही थी और मजबूरन हत्या करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News