Connect with us

उत्तराखण्ड

आप को झटका, बाली ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें दीपक बाली ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, जिन्हें भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने पराजित किया था। गत दिवस ही दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपक बाली को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News