Connect with us

उत्तराखण्ड

कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निवेश और अवस्थापना, नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा होगी।

मंगलवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मंगलवार को होने वाली बैठक में प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चरेटा हो सकती है।

कल होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने पर चर्चा की जाएगा। इसके साथ ही गृह विभाग, कृषि, शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, दीपके समेत कई नेताओं को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News