Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत रानीखेत नगर में निकाली गई यात्रा

रानीखेत। भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत रानीखेत नगर में यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ता गाँधी पार्क में एकत्रित हुए। उसके बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहल लाल नेहरू जी की जयंती पर उनकी फोटो पर माल्यर्पण कर चाचा नेहरू को याद किया। उसके बाद यात्रा ने नगर भ्रम भ्रमण् किया।

यात्रा में “नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं, बहुत हुई महंगाई की मार-अब हटाओ मोदी सरकार, बेरोजगारों को रोजगार दो” जैसे नारों और तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे थे।

कार्यक्रम के प्रभारी नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट थे, और पर्यवेक्षक विश्व विजय सिंह माहरा व त्रिभुवन शर्मा रहे।कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पडालिया, हरीश आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, प्रमोद पाल, दीवान नेगी, व्यापार मंडल उपसचिव चौरसिया, चंदन बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा दत्त पंत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, बलवंत नेगी, विनोद पांडेय, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, नीरज कुमार, धीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में फैसले से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस,
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News