Connect with us

कुमाऊँ

बाबा भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) नगर अध्यक्ष नवीन पंतके नेतृत्व में मंडल के विभिन्न बूथों पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर फूल माला एक पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसी क्रम में अंबेडकर पार्क दमुवादूंगा में बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया।तत्पश्चात वार्ड 37 जवाहर ज्योति मैं उपाध्यक्ष पन राम के निवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए संविधान एवं बताए गए मार्ग पर चलने को कहा। इधर आज मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों काठगोदाम,शीशमहल,व्युरा,पॉलीशीट,आवास विकास,सुभाष नगर,नवाबी रोड,दमुआदूंगा बदोबस्ती,जवाहर ज्योति दमुआदूंगा प्रथम,द्वितीय मैं सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को याद किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मनोनित पार्षद देवीदयाल उपाध्याय,उपाध्यक्ष पनराम,अंशुल पांडे,मंत्री चंदन नेगी,आनंद आर्य,अनिल चंदोला,पूजा भंडारी,मीडिया प्रभारी पंकज जोशी,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी,जिला मंत्री दीपा सनवाल,कामायनी मिश्रा,प्रेमलता पाठक,विनीता वर्मा, कृष्णा राजपूत,रमेश शर्मा,अमर सिंह सिजावली,मनोज लोहनी,मनोज गडिया,धनीराम बाबा,केवलानंद जोशी,गीता उप्रेती,बलवीर चौहान,अक्षय कुमार,विशाल कुमार,शेर राम,धनगिरी,बंशीधर मेलकानी,सुनील कुमार,माखनलाल मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News