Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे में दो की मौत, मंदिर दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

टनकपुर। मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व जा रहे श्रद्धालुओं के मैक्स वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर लोहे के पुल के पास हुआ। मैक्स वाहन की गति इतनी तीव्र थी कि वह अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों मृत युवक बोहरागोठ गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक 32 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र पूरन राम और दूसरा 26 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय आन सिंह था। आपको बताते चलें टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग में लोहे के पुल के पास में शनिवार को एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे तीर्थ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की चपेट में आने से टनकपुर निवासी दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल बताए जा रहे है।

इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे,जो कि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सभी का उपचार जारी है।

घायल तीर्थयात्रियों में 35 वर्षीय अनीता पत्नी रूपचंद निवासी सिंहपुर लखनऊ,08 वर्षीय आयुष पुत्र सुरेंद्र निवासी भरसर,12 वर्षीय गुड़िया पुत्री गुड्डू निवासी जलालपुर लखनऊ,45 वर्षीय फूलमती पत्नी धनपत ग्राम सिंहपुर लखनऊ,40 वर्षीय रूपचंद पुत्र श्यामलाल निवासी लखनऊ ,30 वर्षीय पुष्पा पत्नी शंकरलाल निवासी सुंदरासी बरेली, 06 वर्षीय शनी पुत्र राम अवतार निवासी बरेली,18 वर्षीय पूनम पुत्री भीम सिंह निवासी बरेली,30 वर्षीय राम अवतार पुत्र झम्मन लाल निवासी हमीरपुर बरेली,19 वर्षीय मधु पत्नी महेंद्र निवासी सिंहपुर लखनऊ घायल हुए है

यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में

अभी कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर तड़ागी पेट्रोल पंप के मालिक रिपुदमन सिंह तड़ागी की माता रिटायरमेंट प्रधानाध्यापिका स्वर्गीय पुष्पा तड़ागी की भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान चली गई थी। अभी तक उस अज्ञात वाहन का कोई भी अता पता नहीं है। आए दिन यह स्थान हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन अभी भी इन हादसों पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News