Connect with us

उत्तराखण्ड

आज दो अभी दो तीन माह का वेतन दो, पर्यावरण मित्रों ने किया कार्य बहिष्कार

नैनीताल। तीन माह का वेतन व एरियल की मांग को लेकर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका प्रांगण में आज दो अभी दो-तीन माह का वेतन दो और अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद के नारों के साथ कार्य बहिष्कार किया।

महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, कर्मचारियों के परिजनों रोटी का संकट भी मंडराने लगा है, बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही कर पा रहे है, जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।कर्मचारियों से तीन गुना काम लिया जा रहा है, और वेतन नही दिया जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News