Connect with us

कुमाऊँ

कार दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मौत

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जिले के थल- डीडीहाट मार्ग पर कार दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। कोतवाली डीडीहाट पुलिस व एसएसबी द्वारा शवों को निकालकर पंचायतनामा/ पोस्टमार्ट की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थल डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार संख्या यूके 07 डीटी-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें 11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआइ मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भारीगाँव बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष एवं वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून सवार थे। उक्त दोनों की मृत्यु हो गई। थाना डीडीहाट पुलिस व एसएसबी द्वारा शवों को डीडीहाट मोर्चरी लाया गया जहां प्रभारी हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उपरोक्त दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News