Connect with us

कुमाऊँ

भवाली रोड पर आपस में टकराए दो वाहन

उत्तराखंड में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए नैनीताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई बस गनीमत रही कि कोई बड़ा दुर्घटना नहीं हुई बता दे कि मामला नैनीताल भवाली रोड का है जहां गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से काफी नुकसान हुआ।

लेकिन दोनों पक्षों ने मौके पर ही पुलिस की मौजूदगी में वाहनों को हुए नुकसान पर आपस में समझौता कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस यूपी से आए सैलानी प्रवीण पुत्र विजय अपनी इनोवा कार से नगर से जागेश्वर जा रहे थे। कैलाखान से आगे मोड़ पर उनकी कार ने विपरीत दिशा से भीमताल से आ रही स्थानीय निवासी पूरन सिंह नयाल पुत्र त्रिदेव सिंह नयाल की वैगनार कार संख्या यूके04एफ-6045 को टक्कर मार दी। इससे वैगनार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 112 पर सूचना मिलने पर तल्लीताल चीता प्रभारी शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News