Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां जंगल में लगी आग की चपेट में आकर दो वाहन जलकर हुए खाक

गर्मी पड़ने की वजह से अक्सर जंगलों में आग लगने की खबरें सामने आती रहती है, इसी क्रम में एक बड़ी खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है यहां पर शुक्रवार तड़के सिल्वर्टन होटल के पास आग से दो वाहन जलकर खाक हो गए ,दमकल विभाग में बड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन नैनीताल में एक व्यक्ति ने सूचना दी की जिला पंचायत रोड के पास जंगल तथा दो वाहनों में आग लगी हुई है, सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो, आग जंगल क्षेत्र तथा दो वाहनों में लगी थी , जिसे फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल करवाही कर बुझाया गया, फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नही है , आग लगने के कारणों का भी पता नही चला है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News