Connect with us

कुमाऊँ

चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ़्तार

बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को आज पुल बाजार से गिरफ्तार किया । कपकोट थानाध्य्क्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि बसन्त जोशी निवासी कपकोट पुल ने थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान से 20000 रुपये की नगद और 45000 का सामान चोरी कर लिया । इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने अज्ञात चोरो को ढूढ़ने के लिए टीम गठित की। इसी दौरान एक आरोपी राहुल ऐठानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अन्य दो लोगो का नाम पता चलने के बाद आरोपी पवन गाड़िया और ललित गाड़िया को कपकोट पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया कर लिया है। । पुलिस टीम में अविनाश और वीरेन्द्र शामिल थे।

रिपोर्ट-दीपक मेहता, बागेश्वर

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News