Connect with us

उत्तराखण्ड

गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप,मौके पर पुलिस को दो युवक मिले घायल

धर्मनगरी हरिद्वार से गोली चलने को लेकर एक खबर सामने आ रही है बता दें कि यहां पर गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप,मौके पर पुलिस को दो युवक मिले घायल मंगलवार की रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर में एक घर में घुसकर एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर गोली चला दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था।

और उसे गोली लगना बताया गया है। वहीं घर में घुसने वाले आरोपी दूसरे युवक को भी स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसे भी चोटें आई हैं। दोनों घायल युवकों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सीओ मंगलौर बी एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि घर में कोई आदमी घुस आया है और आरोप लगाया गया था कि उसके द्वारा गोली चलाई गई है।

वहीं सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिनमें एक घर में घुसने वाला व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि एक युवक के द्वारा घर में घुसकर गोली चलाई गई है। दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी में टिकट की जंग पर सुरेश भट्ट का बड़ा बयान, बोले- बदलाव प्रकृति का नियम है
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News