Connect with us

कुमाऊँ

लापता युवक संतोष के हत्या इरादतन अपहरण करने के जुर्म में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार


थल पिथौरागढ़।10 जून को थल के घटीगाड़ में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे गणाई गंगोली के सिमाली गांव के संतोष मेहता के रहस्यमय ढंग से लापता होने के 11 वे दिन कल शनिवार की रात को थल थाना पुलिस ने हत्या के लिए अपहरण करने के जुर्म में आईपीसी की धारा 364 के अंतर्गत तड़ीगांव के चलियागांव निवासी रवि भट्ट उर्फ रवींद्र भट्ट पुत्र पीतांबर भट्ट तथा ग्वीर घटीगाड़ निवासी हरीश मेहरा पुत्र बची सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दो युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह कांस्टेबल बृजेश नयाल थे।
आज रविवार को दोनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण के साथ कोविड जांच किया गया।

थल थाने के थानाध्यक्ष के सी आर्या ने बताया आज दोनों अभियुक्तों को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया गया हैं।लापता युवक संतोष के परिजनों के साथ क्षेत्र के लोग इस केस में कोई ठोस कार्यवाही नही होने से गुस्साए हैं। इन लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुए गंगोलीहाट तहसील में धरना प्रदर्शन के साथ गणाई गंगोली में राष्ट्रीय राज मार्ग को ढ़ाई घंटे तक जाम किया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News