Connect with us

उत्तराखण्ड

बेकाबू ट्रक ने कई लोगो को कुचला, एक की मौत, 3 घायल

देहरादून। उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। चंद्रबनी पटेल नगर में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचला सड़क के किनारे दुकानदार भी चपेट में आया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक हो गए थे फेल सुबह लगभग 11:30 बजे की घटना अभी भी ट्रक के नीचे दो मोटरसाइकिल सवार फंसे हुए हैं मौके पर पुलिस कर रही रेस्क्यू।देहरादून के चंद्रमणि चौक पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां थाना पटेल नगर क्षेत्र में ट्रक ने कई लोगों को कुचला दिया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रमणि चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचला दिया है। बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। वहीं घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक ट्रक जो कि सहारनपुर की तरफ से आ रहा था, चंद्रबनी के निकट ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे अवैध रूप से बनी झोपड़ियों में घुस गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ट्रक चालक काफी दूर से हॉर्न बजाते हुए आ रहा था, लेकिन वहां आगे चलकर अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने में जुट गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News