Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित बोलेरो घुसी खाई में, दो की मौत, कई घायल

चमोली। सड़क हादसे को लेकर चमोली जिले से खबर आ रही है, यहां अनियंत्रित बोलेरो के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को बिरही-निजमुला मोटरमार्ग में एक पुल के पास बोलोरो अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वाहन में कुल 13 लोग सवार बताया गया। बोलेरो पगना से बिरही की ओर जा रही थी। इस बीच वाहन जैसे ही पुल के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर भर्ती कराया गया है। चमोली थाना टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है घायलों में कई की हालत गम्भीर है, जिन्हें हायर सेंटर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों व घायलों की सूची नहीं मिल पाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News