Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, अन्य घायल

चकराता में सेब लेकर आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन
जानकारी के अनुसार पिकअप वहां में में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दर्दनाक हादसा कोरवा बैंड के पास का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण लोगों की मदद से खाई में जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया।

चालक की मौत
जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान दिनेश (27) पुत्र जगरू दास निवासी कालसी के रूप में हुई है। जबकि घायल सुनील (32) पुत्र सेवाराम निवासी पुरानी कालसी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News