Connect with us

उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में अनियंत्रित ट्रक गिरा खाई में , चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा

देवप्रयाग थाना क्षेत्र के मूल्या गांव के पास एक ट्रक अलकनंदा नदी के किनारे 70- 80 मीटर नीचे खाई में गिर गया। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। तीन घायलों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रक चमोली से ऋषिकेश जा रहा था लेकिन चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिसके बाद से ट्रेन अचानक और नियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों को चिकित्सा सुविधा दी गई है और उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात

More in उत्तराखण्ड

Trending News