Connect with us

Uncategorized

SSP NAINITAL डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में SOG व चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

08 अवैध तमन्चों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया जा रहा है।

जिस अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम दिनांक 27.06.2026 को चोरगलिया क्षेत्र के MVR गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किया गया है। जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में FIR संख्या- 30/2026, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
रियासत पुत्र रईस अहमद
(उम्र: 30 वर्ष) निवासी: ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर।

बरामदगी:-
02 अदद देशी तमन्चा (12 बोर) मय 06 जिंदा कारतूस

06 अदद देशी तमन्चा (315 बोर) मय 04 जिंदा कारतूस

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास, उसका बैकग्राउंड और हथियारों के सोर्स व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम:-

1. उ.नि. निधि शर्मा (थाना चोरगलिया)
2. उ.नि. मोहन सिंह सौन (प्रभारी SOG)
3. हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत (SOG)
4. हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (SOG)
5. कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (SOG)
6. कांस्टेबल भारत भूषण (थाना चोरगलिया)
7. कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह (थाना चोरगलिया)

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में अभी भी हालात तनावपूर्ण: पांच निहंग अभी भी छत पर हैं चढ़े, पथराव की सूचना

नोट:- इस सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Ad

More in Uncategorized

Trending News