Connect with us

उत्तराखण्ड

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का लालकुआं क्षेत्र में किया स्थलीय निरीक्षण

लालकुआं/हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने शनिवार को रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया।
केन्द्रीय मंत्री भटट ने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी।

उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन सुगमता मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में फिल्मी अंदाज में लूट: युवकों ने कार सवार के साथ मारपीट कर उड़ाए 14 लाख, 3 अरेस्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News