Connect with us

कुमाऊँ

दूध लेने गयी महिला पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायर

काशीपुर। आई टीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज में रहने वाले धर्मवीर सिंह की तलाकशुदा पुत्री कामिनी आज दुकान पर दूध लेने जा रही थी, इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने कामिनी को पीछे से गले में गोली मार दी जिससे वह मौके पर ही खून से लतपत होकर जमीन में गिर गई। हमलावर वहां से फरार हो गया, आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार वाले महिला को काशीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गए जहां महिला की हालत काफी गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है सुबह आईटीआई थाने महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की 28 वर्षीय पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी इसी दौरान रास्ते में ही एक अज्ञात बदमाश ने कामिनी की कनपटी पर गोली मार दी। महिला कामिनी की शादी 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी रवि कुमार नाम के एक युवक से हुआ था और किन्ही कारणों से महिला का तलाक भी हो गया, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News