Connect with us

उत्तराखण्ड

संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हुआ बवाल, पुलिस पर किया पथराव

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। इस दौरान विवाद बढ़ता गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान पुलिस के ऊपर पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।।उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास ही एक मस्जिद की वैधता को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से आज 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में महारैली का आयोजन किया गया था।। स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली की समर्थन किया।।प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी बल प्रयोग किया।। पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है। बता दें कि, जिस मस्जिद को लेकर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल हंगामा कर रहा है, उस मस्जिद को जिला प्रशासन ने वैध बताया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से 21 अक्टूबर को एक प्रेस नोट जारी किया गया था, जिसमें मस्जिद के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  PCS परीक्षा पास कर SDM बनी हरिद्वार की काजल सैनी, परिजनों का नाम किया रोशन

More in उत्तराखण्ड

Trending News