Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर धारा गांव के पास एक हादसा हो गया। यूटिलिटी वाहन अचानक सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर में गया। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन सवार अन्य 6 लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान और सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था। जो कि धारा गांव से आगे खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में फिताड़ी निवासी 42 वर्षीय वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 6 सवारियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बताया जा रहा है कि वाहन ओवरलोड था, जिसमें चढ़ाई पर अचानक तकनीकी खराब आई और वाहन लुढ़ककर खाई में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलने के बाद मोरी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है। घायलों में गोविंद पशु विहार का वन दरोगा महादेव सिंह, आउटसोर्स कर्मी राजेंद्र सिंह निवासी जखोल शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में पलटा गेम, काजी तौकीर बने नंबर 1, टॉप 5 की लिस्ट में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

More in उत्तराखण्ड

Trending News