Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहां हुई 3 आईपीएस ट्रेनिंग अधिकारियों की तैनाती

देहरादून में पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि यहां पर 3 ट्रेनी IPS अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस हिमांशु कुमार वर्मा को जनपद हरिद्वार से सहायक पुलिस अधीक्षक, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं आईपीएस रेखा यादव देहरादून से सहायक पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार में तैनाती दी गई है। इसी के साथ आईपीएस सर्वेश पंवार जनपद उधम सिंहनगर से सहायक पुलिस अधीक्षक, नैनीताल भेजा गया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News