Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड-नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

मीनाक्षी

नारसन (रुड़की) । नारसन चौकी क्षेत्र के एक गाव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला( 95) के साथ नशे में धुत उसके नाती ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका गला दबा दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई होने पर परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

नानी से दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक युवक करीब तीन साल से अपने नानी के गांव में उनके घर के पास ही मकान लेकर रह रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे शुभम शराब के नशे में धुत होकर नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के एक कमरे मे सो रही बुजुर्ग नानी (95) से दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर आरोपित ने नानी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी बीच परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। परिवार के लोगो को नाती की करतूत का पता चला तो पाव तले की जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया गया है। पुलिस ने इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर आसपास का क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

More in Uncategorized

Trending News