Connect with us

Uncategorized

नैनीताल – काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, चालक ने ऐसे बचाई जान

मीनाक्षी

हल्द्वानी – नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह ज्योलीकोट के समीप पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर लगातार हो रहे धमाकों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, पटाखों से भरा ट्रक मंगलवार सुबह हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

More in Uncategorized

Trending News