Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहां महिला ने लगाई पुल से छलांग,पीछे छोड़े कई सवाल

चमोली क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई। लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। देखते ही देखते अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर खड़ी हो गई। इसके बाद तो मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जैसे ही नजारा देखा तो वह महिला को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। लोग महिला को पकड़ पाते, इससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। अब तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त होने पर ही महिला का असल पता चलेगा। आखिर क्यों महिला ने पुल के ऊपर से कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया ?क्या वजह रही होगी जो महिला ने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार नहीं सोचा ?यह कई सारे सवाल यह महिला अपने पीछे ऐसे ही छोड़ गई।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News