Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस ने शुरू की अनूठी पहल, ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर बन दे सकते हो सहयोग

चंपावत। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना शुरू की है। जिसके तहत इच्छुक स्थानीय व्यक्ति जो कि यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का दिल से सहयोग करना चाहते है, उन्हे ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर को पुलिस के द्वारा परिचय पत्र,सर्टिफिकेट, टी-शर्ट,कैप भी उपलब्ध कराई जायेगी। सभी वालन्टियर स्थानीय क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में पुलिस का सहयोग करेगें। जनजागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमो का पालन कराने में पुलिस का सहयोग करेगें तथा यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी कर सकेंगे।

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा भी इस योजना को जनपद में शुरू किया जा रहा है। अतः जनपद चम्पावत क्षेत्र का काई भी व्यक्ति जो ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर बनने का इच्छुक हो तथा 18 वर्ष से उपर का हो वो यातायात आरक्षी मनोज पन्त के मोबाईल नम्बर-7579277456 में कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News