Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने सीएम को भेजा प्रार्थना पत्र

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने उत्तराखंड के नवीनतम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास में जाकर के उनकी धर्मपत्नी गीता धामी को परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे में अनुकंपा के आधार पर समायोजित करने के सम्बंध में लिखित प्रार्थना पत्र के साथ अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र संलग्न करके फाइल सौंपी। और गीता धामी ने रोडेवेज के समस्त मृतक आश्रितो की इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने को कहा है। अब ऐसा लगने लगा है। कि संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री शशांक त्रिपाठी के वर्ष 2017 से अब तक की गई मेहनत रंग लाने वाली है। और इसका सबसे बड़ा श्रेय संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को जाता है। जिनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने अपनी इस गंभीर समस्या को कई बार उत्तराखंड सरकार के सामने उजागर करने का प्रयास किया है। और मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी के द्वारा कई बार ज्ञापन भेजने में संगठन का सहयोग किया है। लेकिन इस बार संगठन ने नवीनतम मुख्यमंत्री से एक महीने के भीतर समस्त मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर समायोजित करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News