Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड : सात अक्टूबर से शुरू होगी पंतनगर से पिथौरागढ़ हेली सेवा

देहरादून। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सात अक्टूबर से हेली सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया की हेली सेवा शुरू होने से यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्‍तराखंड में हेली सेवाओं के मार्ग भी बदलेंगे, इस मामले में केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पवन हंस ने इस मार्ग पर सात अक्टूबर से हवाई सेवा संचालित करने की जानकारी दी है। बलूनी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शीघ्र ही पिथौरागढ़ के लिए ये सेवाएं शुरू हो जाएं। कुछ तकनीकी कारणों से इस सेवा में विलंब हो रहा है। मंत्रालय द्वारा इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पर्यटक व नागरिक इन हवाई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News