Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने किया अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा

उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है बता दे की एक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने रात में चले एक आपरेशन में राजपुर रोड देहरादून स्तिथ केरी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी में छापामार कर महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया, कबूतरबाजी का अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया। खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि विदेश भेजने के नाम पर हज़ारों लोगों को ठगने का पता चला , बताया गया कि इनके द्वारा सिंगापुर की स्टैमफोर्ड कंपनी में नौकरी लगाने का फ़र्ज़ी रैकेट चलाया जा रहा था। छत्तीस पासपोर्ट,पैंतीस सेलेक्शन लेटर,पंद्रह मेडिकल रिपोर्ट्स अन्य फ़र्ज़ी दस्तावेज के साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किये गए, इससे पहले चंडीगढ़ में रेफोर्ड इमीग्रेशन सर्विस एजेंसी के नाम पर खोला था आफिस और करोड़ो की ठगी की बात आई प्रकाश में,स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने कराया थाना डालनवाला,देहरादून में मुकदमा दर्ज,पूछताछ जारी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News