Connect with us

उत्तराखण्ड

साइबर फ्रॉड कर रहे गैलेक्सी कंपनी के मालिक को उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में एक बड़ी खबर पंजाब के फरीदकोट से सामने आ रही है यहां पर उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास संयुक्त कार्यवाही करते हुए नए तरीके से साइबर फ्रॉड कर रहे गैलेक्सी नामक कंपनी के मालिक रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी रोहित के पास से दर्जनों डेबिट कार्ड, मोबाईल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। रोहित के द्वारा हांगकांग से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देहरादून निवासी एक व्यक्ति से सोना, मसाले और शराब की बिक्री का लालच देकर 15 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं। वहीं कंबोडिया से जुड़े साइबर अपराधियों से भी कनेक्शन होने की बात सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ रोहित से अन्य जानकारी भी खंगाल रही है। वहीं उम्मीद है कि मामले में जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News