Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

2025 तक उत्तराखंड देश का उत्कृष्ट राज्यों में एक होगा

कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य 2025 तक देश के उत्कृष्ट राज्यों में एक होगा। इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उसी के अनुरूप कार्य हो रहा है। उत्तराखंड की जनता उनकी भावनाओं को समझती है। उनकी सरकार जो भी घोषणा करती है उसका शासनादेश जारी होता है। इस देश और प्रदेश के लोगों ने कभी परिवार वाद को बढ़ावा नहीं दिया। राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश में सेना का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश में चार महीने में उन्होंने पांच सौ से अधिक घोषणाएं की है। हर रोज जनता से हित से जुड़ी समस्याओं पर फैसला हो रहा है। उनकी सरकार कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने तीन हजार रुपये भरण पोषण के लिए दे रही है। यह राशि 21 साल तक दी जाएगी। सरकार ने 24 हजार सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति निकाली है। 12 हजार में कार्रवाई शुरू भी हो गई है। आवेदन करने वाले युवा मुफ्त आवेदन कर रहे हैं। आंदोलनकारी आश्रितों को भी पेंशन देने का काम सरकार ने किया है। इनता ही नहीं पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को बढ़ाया है। हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि मडुवे के बिस्कुट ने कपकोट क्षेत्र को पूरे देश में अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात में इसका जिक्र कर चुके हैं। यहां की महिलाएं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभिनव कार्य कर रही है। अन्य क्षेत्र की महिलाओं ने भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। पटवारी स्तर की समस्या शासन तक नहीं पहुंचनी चाहिए।
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कपकोट की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निदान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही व दीपा आर्या, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया समेत जिलाधिकारी विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व कर्मी के हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया तथा स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में उनका स्वागत किया तथा महिलाओं ने संस्कृति पर आधारित नृत्य भी किया। समारोह में मेला कमेटी के लोंगो ने दानपुर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने मेला कमेटी के लोगों को आश्वस्त किया कि कपकोट पिछला क्षेत्र घोषित करने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले क्षेत्र का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश दे दिए हैं। इस मौके पर
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कपकोट की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निदान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया समेत जिलाधिकारी विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा मेलाध्यक्ष लोकपाल कर्मयाल, मेलाधिकारी स्वरूप सिंह, दीपक कर्मयाल आदि मौजूद
थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि को लेकर समीक्षा बैठक लेते हुए वन विभाग को राज्य के लिए एक समावेशी प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News