Connect with us

कुमाऊँ

राधे हरी रा.इं.कॉलेज को बनाया वैक्सीनेशन केंद्र

टनकपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहर के 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को भी वैक्सीनेशन का लाभ कल से मिलने लग जायेगा। यहां शहर के राधे हरी राजकीय इंटर कॉलेज को वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। जो भी नगरवासी वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, वह आरोग्य सेतु एप पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस आरोग्य सेतु एप में वैक्सीनेशन का समय सुबह 9:00 से 11:00 तक सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 1:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक और शाम 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का रखा गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News