Connect with us

Uncategorized

हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, दर्दनाक मौत

 

car and bike accident Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बिडोरा मझोला बाजार में एक टैक्सी कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन

दरअसल ये पूरा मामला सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों कार और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में उसके बाद आग लग गई। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल हो गया।

एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

लोगों ने तुरंत घायल बाइक सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तो वहीं दूसरे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

कार चालक फरार

पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है

यह भी पढ़ें -  छात्रसंघ चुनाव से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, कॉलेजों में फोर्स तैनात

More in Uncategorized

Trending News