Connect with us

उत्तराखण्ड

गाय-भैंसों में फैलती अज्ञात बीमारी से ग्रामीण भयभीत, डॉक्टरों से लगाई उपचार करने की गुहार

संवाददाता – शंकर फुलारा

ओखलकांडा। धैना,कूकना सुनकोट गांव में गाय-भैंसों में प्रतिदिन अज्ञात बीमारी फैल रही है जिसके कारण किसान अत्यंत दुखी है इस संबंध में मदन सिंह नौलिया द्वारा विकासखंड प्रभारी पशु चिकित्सक डा रंजन से बात की गई शीघ्र ही क्षेत्र में डॉक्टरों की टीम भेज कर पशुओं का निशुल्क उपचार करने की अपील की।

यह बीमारी विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम पंचायत धैना,कुकना,सुनकोट और आस-पास के गांव में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे कई किसानों ने अपनी दुधारू गाय-भैंसों को खो दिया है यदि यथाशीघ्र पशुओं का उपचार नहीं किया गया कई किसानों को अपने दुधारू पशुओं से नुकसान उठाना पड़ेगा। काश्तकारों का एकमात्र आजीविका का साधन है।

ग्रामीणों का कहना है कि यथाशीघ्र यहां पशु चिकित्सकों की टीम भेजी जाए जिससे इस फैलती अज्ञात बीमारी रोका जा सके और लोगों को अपनी पालतू पशुओं की मृत्यु से नुकसान उठाना ना पड़े।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News