Connect with us

उत्तराखण्ड

विद्या महतोलिया को मिला विरंगाना तिलु रोतेली पुरुस्कार

हल्द्वानी। उत्तराखंड फिल्म नाट्य संस्थान द्वारा आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की स्वर्गीय पत्नी कुसुमकांता की स्मृति में 2018से इस पुरुस्कार की शुरुआत की गई। जिसमे आठ जूरी मेंबर की चयन प्रक्रिया द्वारा निष्पक्ष चुनाव कर ये चौथा सम्मान हल्द्वानी की विद्या महतोलिया को 29अगस्त को दिल्ली में रमेश पोखरियाल के आवास पर दिया गया ।

मुख्य अतिथि नाट्य संस्थान की अध्यक्ष संयोगिता ध्यानी डॉ हेमा उनियाल, डॉ वेचेन कंडियाल,विदुषी निशंक पोखरियाल चयन समिति अध्यक्ष बी लाल शास्त्री, रंगमंच दर्शन सिंह रावत,साहित्यकार हरी सुमन बिष्ट,बृजमोहन शर्मा साहित्यकार,कुलदीप भंडारी,हिमालय न्यास की आशना नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक रहे।विद्या महतोलिया की इस उपलब्धि पर फुट हिल सिटी की महिलाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महापौर मेयर जोगेन्द्र रौतेला व कई अन्य गणमान्य लोगों द्वारा विद्या महतोलिया को बधाई दी गई। विद्या महतोलिया ने सभी का आभार जताते हुए कहा मेरी 26साल की सेवा का ये ईनाम है अब मेरी जिम्मेदारी और बड़ गई है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News