Connect with us

कुमाऊँ

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात

अल्मोडा। जिले के स्याल्दे तहसील में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक नाबालिक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस में आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। और मुकदमा दर्ज कर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बीते 12 अप्रैल की है जब 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। तो इस दौरान गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उसे अकेला देख घर में घुस आया और नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस से शिकायत की। राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 506 और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News