Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून के विदा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज भी पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें बीते मंगलवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहा है। जिस वजह से गर्मी से राहत मिलती दिखी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  केदारताल ट्रैक से बरामद हुए दो और शव, 4 हुई मरने वालों की संख्या

More in उत्तराखण्ड

Trending News