Connect with us

उत्तराखण्ड

उपनिरीक्षक मुकेश पाल का किया स्वागत

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस ने दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपनिरीक्षक मुकेश पाल ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में दो रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचने पर आज पंडित बालकृष्ण शास्त्री, पंडित ऋषि शर्मा एवम पंडित हेम चन्द्र भट्ट ने ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत किया।

आप को बता दें कि उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश पाल द्वारा कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस/फायर गेम्स में 100 किलो भार वर्ग के पावरलिफ्टिंग में 450 किग्रा उठाकर 02 रजत पदक हासिल किये। उत्तराखंड पुलिस के एसआई मुकेश पाल 28 जुलाई से 6 अगस्त तक कनाडा में होने वाले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में प्रतिभाग किया। पूरे भारत वर्ष से एकमात्र मुकेश पाल ने पावर लिफ्टिंग में उत्तराखंड पुलिस से भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News