Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण भाकुनी का किया स्वागत

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण प्रताप सिंह भाकुनी का वार्ड अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री सैयद रिहान, विधानसभा अध्यक्ष (सोशल मीडिया) भास्कर कांडपाल एवं ब्लॉक सचिव अनीता बिष्ट ने शीशमहल काठगोदाम स्थित उनके कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस नेतागणों ने वरुण की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा एक युवा को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने बहुत बढ़िया काम किया है क्योंकि उन्हें संगठन का अच्छा अनुभव है और वह पार्टी संगठन में नई जान डालने का काम करेंगे। वरुण का कहना है की जनता भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा देख चुकी है और इस बार कांग्रेस की सरकार लाने को वह बेताब है। बेरोजगारी, महंगाई और लोगों में हताशा अपने चरम पर है जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
स्वागत कार्यक्रम में मेघा शर्मा, मीरा जोशी, इंदर सिंह, गौरव सिंह, भरत पांडेय, शुभम पांडेय, महानगर महासचिव गौरव पालीवाल, अमन कुमार, समीर अहमद, सरन संधू, दीपक शर्मा, तुषार गुप्ता व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News